नहीं रहे ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन का दर्द छलका

मुंबई. वेटरन अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। महानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह करीब 9:30 बजे ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। अभी-अभी निधन हुआ।” गौरतलब है कि ऋषि कपूर (67) को बुधवार देर रात मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया गया था। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से सिर्फ इतना कहा था, “वह अस्पताल में है। वह कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है

