DAINIKMAIL CITY POLITICS जालंधर वेस्ट से सुशील रिंकू ही होंगे कांग्रेस के कैंडिडेट! पार्टी सर्वे में मारी बाजी

पंजाब में चुनावी अखाड़ा सज चुका है। इस माहौल में सभी पार्टियों में हलचल शुरू है। जालंधर वेस्ट में आप और बसपा दोनों के कैंडिडेट सामने आ चुके हैं । हाल ही में जालंधर वेस्ट में एक नई चर्चा छिड़ गई थी कि कांग्रेस से इस बार वेस्ट से महिंदर सिंह केपी चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री चन्नी से उनकी रिश्तेदारी के कारण यह चर्चा तेजी से घर कर रही थी। इस बीच सुशील रिंकू ने भी सार्वजनिक मंच से यह ऐलान किया था कि चुनाव वही लड़ेंगे। बताया जा रहा है कांग्रेस के साथ बाकी पार्टियों ने भी जालंधर वेस्ट में जो भी सर्वे करवाये है उनमें सुशील रिंकू ही कांग्रेस में आगे आये है।यहां तक की कांग्रेस पार्टी में कोई दूसरा कैंडिडेट इस सर्वे में दूर दूर तक दिखाई नही दिया। पार्टी सर्वे में सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर का नाम भी था मगर उनकी लोकप्रियता न के बराबर रही। कुल मिला कर सर्वे में सुशील रिंकू ही बाजी मार चुके है। कांग्रेस में जो वर्तमान हालात है उसमें वो ओब्लिकेशन की बजाए मजबूत केंडिडेट को ही टिकट देना चाहती है। वर्तमान में जालंधर वेस्ट में सुशील रिंकू के अलावा कोई मजबूत चेहरा ऐसा नही है जो सीट जीत सके। इसकी एक वजह यह भी है पार्टी स्तर पर भी कोई फुट दिखाई नहीं दी क्योकि किसी बड़े चेहरे ने वेस्ट से टिकट भी नही मांगी। पंजाब में चुनावी अखाड़ा सज चुका है। इस माहौल में सभी पार्टियों में हलचल शुरू है। जालंधर वेस्ट में आप और बसपा दोनों के कैंडिडेट सामने आ चुके हैं । हाल ही में जालंधर वेस्ट में एक नई चर्चा छिड़ गई थी कि कांग्रेस से इस बार वेस्ट से महिंदर सिंह केपी चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री चन्नी से उनकी रिश्तेदारी के कारण यह चर्चा तेजी से घर कर रही थी। इस बीच सुशील रिंकू ने भी सार्वजनिक मंच से यह ऐलान किया था कि चुनाव वही लड़ेंगे। बताया जा रहा है कांग्रेस के साथ बाकी पार्टियों ने भी जालंधर वेस्ट में जो भी सर्वे करवाये है उनमें सुशील रिंकू ही कांग्रेस में आगे आये है।यहां तक की कांग्रेस पार्टी में कोई दूसरा कैंडिडेट इस सर्वे में दूर दूर तक दिखाई नही दिया। पार्टी सर्वे में सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर का नाम भी था मगर उनकी लोकप्रियता न के बराबर रही। कुल मिला कर सर्वे में सुशील रिंकू ही बाजी मार चुके है। कांग्रेस में जो वर्तमान हालात है उसमें वो ओब्लिकेशन की बजाए मजबूत केंडिडेट को ही टिकट देना चाहती है। वर्तमान में जालंधर वेस्ट में सुशील रिंकू के अलावा कोई मजबूत चेहरा ऐसा नही है जो सीट जीत सके। इसकी एक वजह यह भी है पार्टी स्तर पर भी कोई फुट दिखाई नहीं दी क्योकि किसी बड़े चेहरे ने वेस्ट से टिकट भी नही मांगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *